

This article is more than 1 year old
हिंदी में राष्ट्र का अभिस्वीकरण
एसबीएस एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर व्यक्तियों को इस देश के पारंपरिक मालिकों के रूप में, और उनके इस धरती, समुद्र, आकाश और समुदाय से चिरस्थायी एवं सतत संबंध को अभिस्वीकृत करता है।
Published 3 July 2023 8:01am
Source: SBS
Image: - (Julia Esteve/Getty Images)
राष्ट्र का अभिस्वीकरण यानी एक्नॉलेजमेंट टू कंट्री एक ऐसी स्वीकृति है जो किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या आयोजन में परिचय देने या स्वागत करने से पहले पढ़ी जाती है।
इस अभिस्वीकरण के ज़रिये कार्यक्रम की भाषा में उस भूमि के पारंपरिक मालिकों को सम्मान दिया जाता है जहां यह आयोजन हो रहा होता है।
एसबीएस ऑडियो के सभी कार्यक्रम, कार्यक्रम की भाषा में एक्नॉलेजमेंट टू कंट्री पढ़ कर ही शुरू किये जाते हैं।
हम ऐसा करते हैं ताकि हम एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर व्यक्तियों का राष्ट्र के साथ सतत संबंध अभिस्वीकृत करते हुए इंडिजेनस पूर्वजों और बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान प्रकट कर सकें।
यह इस बात की अभिस्वीकृति का भी एक तरीका है कि ऑस्ट्रेलिया ऐसी भूमि है जिसका संप्रभुत्व कभी भी छोड़ा नहीं गया था।
इस अभिस्वीकरण की कोई स्थायी लिखित भाषा नहीं है, और सब अपने अनुसार इसे अभिव्यक्त कर सकते हैं।
राष्ट्र में स्वागत यानी वेलकम टू कंट्री पारंपरिक मालिकों, या उनसे अनुमति प्राप्त एबोरिजिनल या टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर व्यक्तियों द्वारा ही दिया जाता है। यह देश में आगंतुकों का स्वागत करने के लिए दिया जाता है।
राष्ट्र के अभिस्वीकरण का एक उदाहरण यह है;
हम इस धरती, आकाश, और जलमार्गों के पारंपरिक मालिकों का सम्मान करते हैं। हम यहां के पूर्वजों और बुज़ुर्गों को भी आदरपूर्वक प्रणाम करते हैं। हम विश्व के सबसे पुरानी और सतत संस्कृति की ओर अपना सम्मान प्रकट करते हैं।
LISTEN TO

Acknowledge of Country in Hindi
00:27
Learn more about the Acknowledgement of Country

How to Acknowledge Country in a meaningful way
Share